
जमशेदपुर : बिष्टुपुर पुलिस ने मुसाबनी में छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य शेख मुर्शीद उर्फ शेख अनवर को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद की है. बिष्टुपुर थाना में जनवरी माह में एक बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया गया था. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
हालांकि पुलिस ने उस वक्त छानबीन कर एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले से गिरफ्तार किया था. उस वक्त पूछताछ में शेख मुर्शीद का नाम सामने आया था. पुलिस को तब से ही मुर्शीद की तलाश थी. पूछताछ में यह भी बात सामने आई कि सभी बाइक चोरी करने के लिए मास्टर की का इस्तेमाल करते थे. बाइक को चोरी करने के बाद उसे ठिकाने लगाया जाता था. साथ ही चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक खोजे जाते थे. चोरी की बाइक को औने-पौने दाम पर बेच दिया जाता था.






