
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के बिजली विभाग में कार्यरत सरकारी मिस्त्री रंजीत कुमार सोमवार को करीब दो बजे से ल लेकर रात के दस बजे तक मानगो के कुंवर बस्ती सब स्टेशन में कार्यरत थे. क्षेत्र में कहीं बिजली के संकट आने पर लोगों ने जब सब स्टेशन पर फोन किया तो ये बिजली बनाने के लिए क्षेत्र में गए. यहां इन्हें बिजली का करंट लग गया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. रात भर सब स्टेशन में पड़े रहे इनका सुद कोई नहीं लिया. मंगलवार को उनकी पत्नी को जैसे ही जानकारी मिली तो वे उनको लेकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराई, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है. भाजपा नेता विकास सिंह अस्पताल पहुंचकर सहायक अभियंता से दूरभाष पर बात की. सहायक अभियंता ने बताया कि हमने अस्पताल जाकर देखा है. लेकिन इनकी स्थिति बिगड़ते जा रही है. इन्हें उच्च अस्पताल में इलाज की अति आवश्यक है. बुधरार को इनकी पत्नी के साथ बिजली विभाग के बड़े अफसरों से मिलने भाजपा नेता विकास सिंह जाएंगे. भाजपा नेता विकास सिंह ने इन्हें एमजीएम अस्पताल से टाटा मुख्य अस्पताल रेफर करवाया और सहायक अभियंता से दूरभाष में इनका इलाज कराने के लिए कहा.













