
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक देशी लोडेड पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. वह अपराध की योजना बना रहा था, जहां से उसको गिरफ्तार किाय गया. बताया जाता है कि पुलिस को यह गुप्त सूुचना मिली कि सोनारी थाना क्षेत्र के परदेशी पाड़ा मैदान में असामाजिक तत्व जमा है, जो किसी घटना को अंजाम दे सकते है. सूचना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक नगर के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय दो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए परदेशी पाड़ा मैदान में छापामारी की, जहां पुलिस को देखते ही दो लड़के भागने लगे. भागते हुए एक लड़के को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा जबकि एक लड़का अंधेरा का फायदा उठाकर भफख़ग निकला. इसके बाद पकड़े गये युवक की तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक देशी लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया. पकड़ा गया युवक सोनारी कुम्हारपाड़ा 1130 बी ब्लॉक निवासी अविनाश दास उर्फ सुजीत (22) के रुप में हुई. पकड़े गये युवक ने भागने वाले युवक का नाम बताया है. पकड़ा गया युवक अविनाश के खिलाफ प हले भी एक एफआइआर दर्ज है. इस टीम में डीएसपी हेडक्वार्टर 2 अरविंद कुमार, सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता समेत अन्य शामिल थे.













