
आत्महत्या करने वाला युवक मंजीत ठाकुर. 
मंजीत ठाकुर का पोस्ट आत्महत्या के पहले.
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना से जितनी मौत अब नही हो रही है, उससे ज्यादा आत्महत्या के कारण मौत हो रही है. आत्महत्या को रोकने के लिए कोई भी कारगर उपाय नहीं किये जा रहे है. धनतेरस के दिन गुरुवार को तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली. सुबह में सोनारी थाना क्षेत्र के शिवलाल बस्ती में अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला ने अपने ही घर के बरामदे के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वहीं शाम को साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर 9 के रहने वाले मंजीत ऑाकुर नामक 23 वर्षीय युवक ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. भाजपा नेता अभय सिंह के घर के पास ही रहने वाले बदरी यादव के मकान में वह युवक अपने परिवार के साथ रहता था. जब घर पर कोई नहीं था तो शाम करीब तीन से चार बजे के बीच उसने बाल्टी पर चढ़कर छत के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उक्त युवक मंजीत ठाकुर ने अपने फेसबुक पर अंतिम बार आत्महत्या के करीब एक घंटे पहले bye-bye लिख दिया था. जिसको कोई समझ नहीं पाया कि वह दुनिया से ही रुख्सत हो रहा है. इसके एक घंटे के बाद ही आत्महत्या की खबर आयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गुरुवार की शाम को ही परसुडीह के लोको कॉलोनी शनि मंदिर के पास रहने वाले युवक राजेश डेविड (25) ने फांसी लगाकर आतमहत्या कर ली. जिसको परिवार के लोग उतारकर अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. उसका दो बच्चा और पत्नी है, जिसके साथ पारिवारिक विवाद भी चल रहा था. इसको लेकर उसने आत्महत्या कर ली. इस तरह जमशेदपुर में धनतेरस के दिन डिप्रेसन के शिकार होने के बाद तीन लोगों ने आत्महत्या को गले लगा लिया है.














