
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सीतारामडेरा पुलिस इन दिनों नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में काफी सजग नजर आ रही है. सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 दिनों में ही चार लोगों को नशीला पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसमें तीन महिलाएं शामिल है. पुलिस ने इनके पास से कुल 23 पुड़िया ब्राउन शुगर और लगभग 2 किलो गांजा बरामद किया है. नशे के खिलाफ छापेमारी लगातार चल रही है. 3 नवंबर को पुलिस ने छापेमारी कर देव नगर से एरिक मेरिक और छुटकी राव को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उसके पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर और 1.8 किलोग्राम गाना बरामद किया था. वहीं दूसरी गिरफ्तारी 13 नवंबर को की गई थी जिसमें पुलिस ने संडे मार्केट निवासी तरंजोत सिंह को तीन पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था. तरंजोत की निशानदेही में पुलिस ने 15 नवंबर को काजल कर्मकार को गिरफ्तार किया जिसके पास से पुलिस ने 18 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस आगे भी अपनी नशे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी.







