
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र में पीएलएफआई उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में क्षेत्र में धूम रहे थे। सूचना के आधार पर जंगल में मंगलवार को चाईबासा पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस के बीच घिरता देख उग्रवादी जंगल और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। हलांकि पुलिस ने उनकी की मोटरसाइकिल और दो हथियार सहित कई समाग्री बरामद की है। इस सबंध में चाईबासा पुलिस को प्रतिबंधित PLFI नक्सली संगठन के एरिया कमांडर नोएल सांडी पूर्ति के दस्ते के बंदगाव थाना के किता-टेंगरिया क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाही करने के लिए पुलिस कप्तान द्वारा बंदगाव थाना प्रभारी के नेतृत्व में बंदगाव SAT की टीम का गठन कर सर्च अभियान चलाया गया। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
अभियान के दौरान टिमडा के पास पुलिस की गतिविधि को देखकर पीएलएफआई उग्रवादी भागने लगे, भागने के दौरान अभियान दल के द्वरा घेराबंदी कर नक्सलियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, परन्तु नक्सली जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा छोड़ा गया एक कार्बाइन राइफल, एक दोनाली देसी बन्दूक, एक लोडेड कार्बाइन का मैगजीन, 13 जिन्दा राउंड कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक नीला-काले रंग का बैग जिसमे PLFI पर्चा, नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। इसके बाद सर्च अभियान जारी है। इस संबंध में बन्दगांव थाना में सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कांड दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है।






