
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत वर्कर्स फ्लैट में बीती रात टीएसपीडीएल यूनियन के सहायक सचिव अनीस झा के घर में घुसकर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंदजी प्रसाद के बेटे सिद्धांत द्वारा मारपीट और छेड़खानी मामले में दोनों पक्षों ने आपस में समक्षौता कर लिया. सोमवार देर रात नंदजी प्रसाद थाने में पहुंचे औऱ अपने बेटे के करतूत को लेकर अनीस झा से मांफी मांगी, साथ ही पूर्व में चल रहे मामले में भी समझौता कर लिया. नंदजी प्रसाद ने आगे से बेटे द्वारा किसी तरह की गलती नहीं करने की भी बात कही. बता दे कि सोमवार रात को टीएसपीडीएल युनियन के सहायक सचिव अनीस झा के घर पर नंदजी प्रसाद के बेटे सिद्धांत ने 20-25 अन्य युवकों के साथ घुसकर उनकी पत्नी और बच्ची के साथ छेड़खानी की थी औऱ उनका मोबाइल भी छीन लिया था.






