
बिस्टुपुर में महिला के साथ बाइक सवार युवकों ने की छिनतई, थाना में मामला दर्ज
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत गरमनाला रोड के पास बाइक सवार युवकों ने महिला से बैग की छिनतई कर ली. इस संबंध में महिला ने थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना मंगलवार रात की है. पीड़िता तलत परवीन कदमा गणेश पूजा मैदान के पास की रहने वाली है. तलत द्वारा किए गए शिकायत के अनुसार वह गरम नाला रोड होते हुए अपने घर आ रही थी, इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका बैग छीन लिया. बैग में नगद के अलावा कुछ अन्य कागजात भी मौजूद थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खैरबानी निवासी शिव सोरेन को पुलिस ने बलात्कार और गर्भपात के आरोप में गुरुवार को जेल भेज दिया. इस मामले में पोटका की रहने वाली एक युवती ने गोविंदपुर थाना में 13 अगस्त को मामला दर्ज कराया था. इस संबंध में गोविंदपुर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि युवती द्वारा शिकायत के बाद शिव सोरेन को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया पर वह फरार चल रहा था. इधर पुलिस को सूचना मिली कि शिव अपने घर आया हुआ है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. युवती ने पुलिस को बताया गया कि वह शिव के घर आना-जाना करती थी. इसी बीच शिव ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया.




