
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत मोहरदा में कचरा फेकने को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई. इस घटना में एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए, घायलों ने अपना इलाज एमजीएम अस्पताल में करवाया.घटना के संबंध में घायल गीता शर्मा ने बताया कि उनके पड़ोस में जैप 6 के जवान मनोज पाण्डेय रहते है, उनका परिवार घर का कूड़ा कचरा घर के बाहर हो फेक देता है. उन्होंने कई बार इसका विरोध भी किया पर आए दिन पड़ोसी कचरा फेक देते है. आज जब उनकी बेटी ऋचा शर्मा ने इसका विरोध किया तो मनोज पाण्डेय की बेटी अमृता, खुशी और अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी, जब उनके बेटे आर्यन ने बीच बचाव करने पहुंचा तो सभी ने चाकू और बेस बैट ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध ने मनोज पाण्डेय ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, उन्होंने बताया कि पड़ोसियों से उनका विवाद चल रहा है जिस कारण उन्हें फंसाया जा रहा है.



