
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत चंडीनगर में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. घटना गुरुवार देर रात की है. इस घटना के बाद दोनों पक्ष ने थाना में मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष की ओर से बेबी नाग ने सोनू दास उर्फ बाला, सुभाष दास और छोटू दास के खिलाफ एकमत होकर गाली-गलौज करते हुए चाकू से मारकर घायल करने का मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रुमा दास ने छोटू मिश्रा, चिकू मिश्रा, निकी पात्रो, सुशील पात्रो, और सनी कुष्टी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना के संबंध में सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर रात बस्ती में गाना बजाना चल रह था. गोलू ने जब इसका विरोध किया तो सोनू दास उर्फ बाला ने गोलू की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया. घटना के बाद गोलू को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. घटना के बाद गोलू के दोस्त ने सोनू दास को पलंग मार्केट के पास पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी. इस संबंध में सुभाष दास को जेल भेजा जा रहा है.













