
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन के बाहर विष्णु भंडार दुकान में गुरुवार आधी रात के बाद चोरी की घटना घटी. दुकान के संचालक विष्णु अग्रवाल जब सुबह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा पाया और गल्ले से नकद दो लाख गायब पाया. विष्णु अग्रवाल नें अपने मोबाइल पर सीसीटीवी फुतेट की रिकार्डिंग देखी तो उन्हें सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर चोरी की पूरी वारदात वीडियो के जरिए सामने आ गई. वीडियो में एक शख्स हाथ में लोहे का सरिया के साथ दुकान के अंदर प्रवेश करते हुए गल्ले को तोड़कर रूपय निकालते नजर आ रहा है, जिसके बाद विष्णु अग्रवाल नें जमशेदपुर चैंबर आफ कॉमर्स के सचिव आकाश शाह से संपर्क कर जानकारी दी जिसके पश्चात चैंबर सचिव आकाश शाह ने मानगो थाना एवं प्रशासन के वरीय अधिकारियों को सूचना दी, जिसके पश्चात जाँच के लिए पुलिस प्रशासन की टीम पहुँची और विष्णु अग्रवाल का बयान दर्ज कराया. भाजमो नेता प्रवीण सिंह एवं धर्मेंद्र प्रसाद भी विष्णु अग्रवाल की दुकान पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मानगो थाना प्रभारी को जल्द से जल्द अपराधी की गिरफ्तारी की मांग की. चैंबर संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल नें शहर के व्यापारियों के दुकानो के ताला तोड़कर आधी रात को हो रही चोरी की घटना की निंदा करते हुए शहर की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया और कहा की शहर में चोरी, डकैती और अपराध चरम पर है और पुलिस प्रशासन अपराधियों पर शिकंजा कसने में नाकाम है. मोहनलाल अग्रवाल ने जिले के एसएसपी से मांग की 48 घंटे के भीतर मानगो विष्णु भंडार में हुइ चोरी की घटने के पीछे के अपराधी की पहचान कर प्रशासन चोर को गिरफ्तार करे और चोरी हुए पैसों को बरामद कर पीड़ित व्यापारी विष्णु अग्रवाल को न्याय दिलाए.













