
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच33 पर बुधवार रात छड़ लदे ट्रेलर ने एक ऑटो को अपनी चपेट ने ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में ऑटो चालक को हल्की चोटें आईं है. दुर्घटना के बाद ट्रेलर सड़क पर ही पलट गया. ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. इधर हाईवे पेट्रोलिंग कर रहे पीसीआर ने इसकी सूचना एमजीएम पुलिस को दी. सूचना पाकर एमजीएम थाना प्रभारी मिथलेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.

घायल ऑटो चालक का नाम अभिनव प्रसाद (42) है, वह उली डीह के लक्ष्मण नगर का रहने वाला है. उसका पैर टूट गया है.अभिनव ने बताया कि वह ऑटो में पैसेंजर लेकर गालूडीह की ओर गया था, पीपला के पास पीछे से उसे ट्रेलर ने धक्का मार दिया. इधर सड़क पर पल्टे ट्रेलर को हटाने का प्रयास किया जा रहा है.






