
जमशेदपुर : जमशेदपुर में जुगसलाई थाना अंतर्गत गौरीशंकर रोड निवासी नौशाद आलम के घर में चोरी कर ली गई. चोरों ने नौशाद के घर का ताला तोड़ इनवर्टर और बैटरी की चोरी की है. घटना 5 मार्च की बतायी जाती है. इस संबंध में नौशाद ने जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कराया है. यह पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई है. मामला दर्ज होने के बाद सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने चोरों की पहचान की और मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने चोरी किए गए इनवर्टर और बैटरी भी बरामद कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

















