
जमशेदपुर : पिछले चार वर्षों से मानवता एक सामाजिक प्रयास संस्था द्वारा लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में इस वर्ष भी जुगसलाई स्टेशन रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत कई जनप्रतिनिधि इस शिविर में शामिल हुए और स्थानीय लोगों के साथ बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. वहीं संस्था के अध्यक्ष अरूप मलिक ने बताया कि रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद मरीज को इलाज में किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पिछले चार वर्षों से लगातार इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यहां एकत्रित रक्त को जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है. बता दें कि मानवता एक सामाजिक प्रयास संस्था द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से समय-समय पर कई सामाजिक कार्य कर लोगों को भी मानव सेवा के प्रति जागरुक करने का कार्य किया जाता है.
















