
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना परिसर स्थित मल्टीपर्पस हॉल में शुक्रवार को जमशेदपुर जिला पुलिस द्वारा मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन, एएसपी कुमार गौरव के अलावा सभी डीएसपी और थानेदार मौजूद रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य फरवरी माह में हुए कांडो के अलावा पुलिस विभाग में कर्मचारियों पर भी समीक्षा करना था. इस दौरान एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने फरवरी माह में हुए कांडो की समीक्षा की. साथ ही यह जाना कि विभाग में क्या कमियां है और इसके लिए पुलिस किस तरह बेहतर काम कर सकती है. उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 2800 मामले पेंडिंग है जिसमें से कुल 950 मामलों को पुन: रिकार्ड में वापस लाया जाएगा ताकि इनका निपटारा हो सके. जमशेदपुर जिले में होने वाली मारपीट, रेप, छिनतई जैसे मामलों को पुलिस जल्द ही निपटा देती है पर वैसे मामले जिनमें डॉक्युमेंट वैरिफिकेशन, एफएसएल रिपोर्ट की आवश्यकता होती है उनमें पुलिस को कांडो के निष्पादन में समय लगता है. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस 950 मामलों को भी जल्द ही दूसरे अनुसंधानकर्ता को सौंप कर निष्पादित किया जाएगा. एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने बताया कि उन्हे जानकारी मिली थी कि पासपोर्ट वैरिफिकेशन के लिए थाने बुलाया जाता है जो की गलत है. पासपोर्ट वैरिफिकेशन के लिए घर जाना होगा. उन्होने बताया कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी कुछ गलत करते पाया जाता है तो संबंधित कर्मी पर कार्रवाई हो सकती है जिसमें उनका प्रमोशन रोकने से लेकर उनके इंक्रिमेंट को रोका जा सकता है. अगर कोई बड़ी गलती होती है तो उनका डिमोशन भी किया जा सकता है. बैठक के साथ ही एसएसपी ने पुलिस एसोसिएशन के साथ भी एक बैठक की जिसमें पुलिसकर्मियों की समस्या जैसे सैलेरी में दिक्कत होना. पुलिस लाइन में किसी भी चीज की कमी, पुलिस लाईन में आवासन की दिक्कत पर भी चर्चा हुई. इसके लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे. (नीचे देखे पूरी खबर)






