
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत पलासी डूंगरी गांव में मछली मारने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इसमें एक व्यक्ति को तीर लगने के बाद एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं दूसरे पक्ष से भी चार महिलाएं घायल हुई है. सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया है. बताया जाता है, कि गांव के ही तालाब में मछली मारने को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद मामला इतना बढ़ा कि पहले पक्ष और दूसरे पक्ष एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को इलाज कराने एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





