
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास बीते दिनों सड़क दुर्घटना में मृत के परिजनों पर पुलिस ने शनिवार को लाठियां बरसा दी. घटना उस वक्त की है जब मृतक के परिजन काशीडीह स्थित ओएसिस गैस एजेंसी में मुआवजे की राशि की मांग करने गए थे. हालांकि घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने में बुलाया जहां दोनो पक्ष के बीच आपसे सहमति के साथ समझौता हो गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों और गैस एजेंसी के बीच तीन लाख रुपए मुआवजे पर सहमति बनी थी. सहायता के लिए एजेंसी ने 10 हजार रूपए तत्काल दे दिया था. बाकी राशि बाद में देने की बात कही थी. इसी राशि को लेने परिजन गैस एजेंसी में पहुंचे थे. एजेंसी ने कहा की शनिवार होने की वजह से बैंक से रुपए नही आ पाए, उन्होंने सोमवार तक का समय दिया. इसी बीच परिजन तत्काल बाकी मुआवजा राशि देने की बात पर अड़ गए और मौके पर हंगामा करने लगे. माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने उनपर लाठियां बरसा दी. बाद में दोनो पक्ष को पुलिस थाने ले गई जहां सोमवार को बाकी राशि देने पर सहमति बनी. बता दे की बीते दिनों मानगो दाईगुटु निवासी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड गाइडलाइन के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया था.













