
जमशेदपुर : बिष्टुपुर के रमाडा होटल में मारपीट मामले में बिष्टुपुर थाना में दोनो पक्ष ने मामला दर्ज कराया है. इसके अलावा तीसरे पक्ष ने भी मारपीट का मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष की ओर से विजय शंकर तिवारी ने राजू श्रीवास्तव, फैजी खान, सलमान, जीआर अली, जॉर्डन खान और ताजुद्दीन के खिलाफ एकमत होकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है. दूसरे पक्ष की ओर से अभिषेक कुमार ने मेराज, ताज और अन्य पर मारपीट कर जख्मी करने और महिला के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. वहीं तीसरे पक्ष से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने कर्मवीर तिवारी और 10 से 12 अन्य के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति को पुलिस ने भेजा जेल
कदमा थाना अंतर्गत ईसीसी फ्लैट संख्या 369 ए निवासी रूबी कुमारी के आत्महत्या करने के मामले में मृतिका के पिता राम प्रवेश चौहान के बयान पर रूबी के पति संतोष सिंह, कामता प्रसाद, चंद्रावती देवी और समीर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस ने पति संतोष सिंह को गिरफ्तार किया है. बता दे कि रूबी सिंह ने संतोष सिंह ने कोर्ट मैरिज किया था. दोनो हिंदू रीति रिवाज से शादी करने वाले थे. 1 मई को दोनो की शादी भी होने वाली थी. शनिवार रात को वह अपने फ्लैट में फंदे से लटकी पाई गई थी. (अगली खबर नीचे)
आर्म्स एक्ट के मामले में फरार को पुलिस ने भेजा जेल
सोनारी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे सप्ताह मोहल्ला निवासी राम ठाकुर उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है. राम के खिलाफ 12 नवंबर 2020 को सोनारी थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था. राम तभी से ही फरार चल रहा था. इस मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को पहले ही जेल भेज दिया है.












