
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत 10 नंबर बस्ती पदमा रोड निवासी प्रदीप बल (55) अपने घर पर मृत पाए गए. घर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़वाया. पुलिस ने पाया कि घर के फर्श पर प्रदीप का शव पड़ा हुआ है. घटना के बाद पुलिस ने इसकी सूचना आसनसोल में उसके परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन शहर पहुंचे. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि घर से दुर्गंध आ रही है. पुलिस ने घर से प्रदीप का शव पाया. परिजनों के अनुसार प्रदीप की एक कपड़े की दुकान है. वह बीमार भी रहा करता था. संभवत उसकी मौत बीमारी से ही हुई है. फिलहाल परिजन अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज करवा रहे है.













