
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती स्थित एक स्क्रैप टाल में बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में स्क्रैप टाल संचालक मोती चंद घायल हो गए. घायल को पुलिस की पीसीआर वाहन ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया है जहां उसका इलाज चल रहा है. मोती चंद के बाएं पैर में गोली लगी है. इधर घटना के पास से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार मोती चंद अपने टाल में बोतल रिसाइकिल करने का काम करते है. दोपहर के वक्त वे टाल के बाहर थे इतने में एक बाइक पर सवार होकर साजन मिश्रा और एजे आकाश मौके पर पहुंचे और उनपर फायरिंग कर फरार हो गए. साजन और एजे का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनों पूर्व में भी जेल जा चुके है. इधर घटना के बाद पुलिस ने दोनों के घर पर छापेमारी की पर दोनों फरार चल रहे है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.












