
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी यश शर्मा द्वारा साकची जेल में आत्महत्या का प्रयास किया गया. इधर घटना के बाद पुलिस किसी तरह उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर गए थे. बता दे कि यश पर एक युवती ने मारपीट का आरोप लगया था. यश और उसके एक साथी ने युवती के साथ मारपीट की और उसके साथ मारपीट का वीडियो तक वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने से अब युवती मानसिक रुप से तनाव में भी है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें, देखे वीडियो)
इधर युवती द्वारा थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में सत्यता पाते हुए युवक के घर पर छापेमारी की पर वह घर पर नहीं मिला. रविवार को पुलिस ने उसके घर से उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इस मामले का एक और आरोपी की तलाश की जा रही है. इधर मंगलवार को उसने जेल परिसर में गमछे से सहारे आत्महत्या का प्रयास किया.













