
सरायकेला : समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई की अध्यक्षता में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त असैनिक सेवा प्रारम्भिक प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के आयोजन से सम्बंधित बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रस्तावित सभी 23 विद्यालयों के प्रधानाध्यापको के साथ बारी-बारी से जानकारी लेते हुए कोविड-19 के मानको का पालन सुनिश्चित करते हुए छात्र-छात्राओं के लिए की जा रही व्यवस्था एवं सम्बंधित विद्यालयों से प्राप्त प्रतिवेदन फॉर्मेट एक एवं फॉर्मेट दो की बारी-बारी से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने बनाए गए सभी 23 सेंटरों पर सेनिटाईजर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. डीडीसी ने परीक्षा हेतु संभावित तिथि 2 मई के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लेने का निदेश दिया. उन्होंने ने कहा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रो पर आवश्यक एतिहात बरतना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा, स्थापना उप समाहर्ता प्रमोद कुमार झा, सामान्य शाखा उप समाहर्ता प्रियंका सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य उपस्थित रहे.






