
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत आकाश दीप प्लाजा के पास बुधवार दोपहर को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने दूसरे बाइक सवार युवक को गोली मार दी. घटना के बाद उसे किसी तरह इलाज के लिए टी एम एच पहुंचाया गया जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के संबंध में सिदगोड़ा थाना प्रभारी संदीप रंजन ने बताया कि घटना की सूचना उन्हे फोन पर दी गई है. सूचना के अनुसार युवक एग्रिको से गोलमुरी की ओर जा रहा था, इसी बीच आकाश दीप प्लाजा के पास पार्क के सामने उसे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. गोली गले को छूते हुए बांह में जा फसी. फिलहाल इस मामले में पीड़ित का बयान नहीं हो पाया है जिस कारण किसी की पहचान नही हो पाई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.













