
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो ट्रैफिक थाना के एएसआई अशोक पासवान से बहस करने और जुर्माने की राशि छीनने वाले उलीडीह शांतिनगर निवासी सौरभ मिश्रा को मानगो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 2 फरवरी को मानगो चौक पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सौरभ को बिना हेलमेट पकड़ा था. सौरभ ने मौके पर ही पुलिस से बकझक कर ली. इस दौरान सौरभ ने अशोक पासवान की जेब से जुर्माने की राशि भी छीन ली थी. हंगामा करने के बाद सौरभ बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. इधर घटना के बाद अशोक पासवान ने मानगो थाना में मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने सौरभ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
















