
जमशेदपुर : दिल्ली में बिना मास्क के पकड़ाने पर एक महिला ने दिल्ली पुलिस के पास जमकर हंगामा किया था. उसने पुलिस को चुनौती दे डाली थी. बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनो से जुर्माना वसूला था. ऐसा ही मामला जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के तिवारी बैचर पेट्रोल पंप का है जहां एक महिला ने बिना मास्क के पेट्रोल नहीं देने पर पंप परिसर में जमकर हंगामा किया. सूचना पाकर पिंक पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची जिसके बाद महिला स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गई. इधर पुलिस स्कूटी जब्त कर थाना ले गई. बाद में महिला से जुर्माना लेकर स्कूटी को छोड़ दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
मामला 22 अप्रैल का है. पंप कर्मी तौसीफ ने बताया कि 22 अप्रैल की दोपहर एक महिला स्कूटी से पेट्रोल लेने आई. उसने मास्क नहीं पहना हुआ था. जब पंप कर्मी ने कहा की वे लोग बिना मास्क पेट्रोल नहीं देंगे तो महिला उनसे उलझ गई. उसने पुलिस को भी चुनौती दी को मास्क नहीं पहना तो पुलिस क्या कर लेगी. महिला उनकी एक महिला कर्मी से भी उलझ गई. बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह उनसे भी उलझ गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी को जब्त कर लिया. बाद में जुर्माना काटकर पुलिस ने उसे छोड़ दिया.



