
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लाल बाबा फाउंड्री स्थित महिमा इंटरप्राइजेज द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने के मामले में पुलिस ने महिमा इंटरप्राइजेज के संचालक अजय कुमार साकुजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है. इस मामले में अंचलाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के बयान पर बर्मामाइंस थाना में आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है. बता दे कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा महिमा इंटरप्राइजेज में छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान मौके से 17 सिलेंडर जप्त किया गया था. पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आई थी कि एक सिलेंडर को 13 हजार से 30 हजार रुपए तक में बेचे जा रहे थे.














