
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन ने पास ट्रेन के इंजन से टकराकर शुक्रवार को एक वृद्धा की मौत हो गई थी. घटना के बाद रेल पुलिस द्वारा वृद्धा की पहचान की जा रही थी. इधर शनिवार को वृद्धा की पहचान गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी लोम कुंअर (61) के रूप में को गई. शव की पहचान मृतका के बेटे सोहन देवगन ने की. सोहन ने बताया कि उसकी मां छत्तीसगढ़ के हरजुडीह में रहती थी. लॉक डाउन के बाद वो उन्हे शहर ले आया. बीते कुछ दिनों से मां उसे वापस गांव ले जाने की जिद कर रही थी. शुक्रवार सुबह 10 बजे वह घर से निकल गई. घर वालों ने काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिली. गोलमुरी थाना में भी गुमशुदा होने की जानकारी दी. शनिवार को अखबार में देखकर शव को पहचान करने आए.
सीतारामडेरा से महिला गायब, मामला दर्ज
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयांडीह कल्याणनगर निवासी आनंद पांडे की पत्नी रीना पांडे बीते 30 अप्रैल से घर से गायब है. इस मामले में उन्होंने सीतारामडेरा थाना में मामला दर्ज कराया है. रीना के दो बच्चे है. आनंद ने बताया कि उसकी शादी साल 2007 में हुई थी. 30 अप्रैल की देर रात पत्नी अचानक कहीं गायब हो गई. आस पास के लोगों और रिश्तेदारों के घर भी पता किया पर वो नहीं मिली.
बुलेट ने किशोर को मारी टक्कर, घायल अवस्था में एमजीएम इलाजरत
आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड में शनिवार की दोपहर एक बुलेट ने सड़क किनारे खड़े आठ वर्षीय सलीम खान को टक्कर मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बुलेट सवार मौके से फरार हो गया. इधर सलीम घायल अवस्था में ही सड़क पर पड़ा रहा. आजादनगर पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है.












