
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी निवासी आलिया किन्नर ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना साथी किन्नरों को तब हुई जब उन्होंने आलिया को फंदे से झूलता पाया. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस की दी. सूचना पाकर बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और आलिया को फंदे से नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथी किन्नर अमरजीत ने बताया कि आलिया लॉक डाउन में आर्थिक तंगी से परेशान थी. वे लोग इधर उधर से मांग कर अपना जीवन यापन करते थे, लॉक डाउन लगने के कारण उनके पार कोई दूसरा विकल्प नहीं है. दूसरे लोग भी उनकी सहायता नहीं कर रहे है, वे लोग किसी तरह गुजर बसर कर रहे है.












