
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर वन बी स्थित झंडा चौक के पास सोमवार को संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले. इस दौरान दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सभी घायलों ने एमजीएम अस्पताल में अपना इलाज कराया. इस मामले में दोनो पक्षों ने बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत की है. इस घटना में एक पक्ष से फल अरविंद साह उनकी पत्नी चंदा देवी सास माला देवी, रंजन साह, पूजा कुमारी, जुली कुमारी और रूबी देवी को चोट आई है. अरविंद साह, चंदा देवी और माला देवी को सिर पर गहरी चोट आई है. वहीं दूसरे पक्ष से अरविंद के चाचा ससुर अवधेश प्रसाद पत्नी गुरमीत देवी, विष्णु प्रसाद और खुशबू को भी चोट आई है.














