
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित लोयोला बीएड कॉलेज के पास ट्रक से गिरकर 48 वर्षीय चालक वेंकटरमन नामक चालक की मौत हो गई. मृतक तमिलनाडु के त्रितन थाने क्षेत्र का रहने वाला था. घटना सोमवार की सुबह की है. घटना के संबंध में साथी चालक बी पांडिया ने बताया कि वे लोग तमिलनाडु से ट्रक लेकर बिरसानगर आया था. गोदाम में माल खाली करने के बाद वे लोग बीएड कॉलेज के पास गाड़ी खड़ी कर सो रहे थे. वेंकटरमन नशे में था. वह शौच करने के लिए ट्रक से उतर रहा था इसी दौरान वह ट्रक से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई. इधर पुलिस ने शव का पंचनामा कर सौंप दिया. साथी चालक शव को तमिलनाडु ले गया.













