
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र के रोवाम गांव से गुवा आने के क्रम में मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. घटना रविवार शाम की है. इस संबंध में गुवा थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह ने बताया कि रविवार शाम को तीन युवक एक मोटरसाइकिल से रोवाम गांव से घाटकुरी गांव आ रहा था. कसिया पेचा और गुवा आने वाले तीखे मोड़ के पास मोटरसाइकिल में पीछे बैठे 45 वर्षीय कानू सिरका गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. देर शाम अंधेरा होने के कारण दोनों मोटरसाइकिल चालक रात भर लाश के पास बैठे रहे. सुबह कुआं थाना आकर इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही गुवा पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मामले की जांच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. मृतक कानू सिरका टोंटो प्रखंड के कादासुकवा गांव के निवासी है. इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी गई.













