
टेल्को में मारपीट का मामला दर्ज
टेल्को थाना अंतर्गत के2 16 निवासी निरंजन कुमार के घर पर घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की. इस मामले में निरंजन कुमार ने गौरव गोस्वामी, रोहित, अंशु, मनु उर्फ कालू और 15 अन्य को आरोपी बनाते हुए टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना 22 मई की है.
सीतारामडेरा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक को किया गिरफ्तार
सीतारामडेरा पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में देवनगर निवासी आलोक तिवारी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने उसकी स्कूटी भी जप्त की है. 22 मई को कुम्हार पाड़ा के पास गीता देवी से मोबाइल और पर्स की छिनतई कर ली गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जुगसलाई में बलदेव बस्ती के लोगो ने सड़क जाम करने का प्रयास, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया
जुगसलाई थाना के पास कार और ऑटो में टक्कर के बाद बलदेव बस्ती के लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया. हालांकि घटना के बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर बस्ती के लोगों को खदेड़ दिया. घटना सोमवार देर शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार थाना के बाहर कार और ऑटो की टक्कर हो गई थी. ऑटो बलदेव बस्ती निवासी व्यक्ति की थी इसी बात को लेकर बस्ती के लोग कार को घेरने लगे. लोग सड़क पर भी उतार गए थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद के तस्वीर को पोस्ट करने के मामले में झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा ने टेल्को थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी
झारखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमीर अली अंसारी के नेतृत्व में शिक्षा से संबंधित ऑनलाइन कंटेंट बनाने वाली एकोवेशन नामक कंपनी द्वारा इस्लाम धर्म और पैगम्बर मोहम्मद साहब के तस्वीर बना कर पोस्ट किया है. इसके विरोध में टेल्को थाना में एफ आई आर दर्ज किया गया है. अमीर अली अंसारी ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा जानबूझ कर समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से बार-बार षड्यंत्र के तहत संप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस पर सरकार एवं जिला प्रशासन को कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है. अमीर अली अंसारी ने इकोवेशन कंपनी प्रबंधक पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है एवं पैगंबर मोहम्मद के काल्पनिक तस्वीर को हटाने की मांग की है. मौके पर जिला संगठन सचिव मोहम्मद निजामुद्दीन, शाहिद परवेज, बंटी सिंह गिल, अमरजीत सिंह गिल, सोनू खान, कमाल अख्तर, आदि मुख्य रूप से झामुमो नेता उपस्थित थे.












