
जमशेदपुर : बागबेड़ा के रहने वाले 1988 बेच के होमगार्ड जवान भगवान साह अपने परिवार के साथ 5 दिन पूर्व पटना ससुराल गए थे। शुक्रवार को पटना से बिलासपुर पटना ट्रेन में परिवार के साथ शहर लौट रहे थे। ट्रेन खुलते ही पटना जंक्शन में गेट के पास खड़े एक युवक ने भगवान साह का सामने पॉकेट से मोबाइल छिनतई कर धक्का मारकर युवक फरार हो गया। वही भगवान साह चलती ट्रेन से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। ट्रेन में सवार परिवार के द्वारा हल्ला करने पर चेन पुलिंग करके होमगार्ड जवान को किसी तरह ट्रेन पर चढ़ाया गया। आसनसोल पहुचने पर स्टेशन में रेलवे के डॉ द्वारा इलाज की गई। रविवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर परिजन ने जीआरपी में मामला दर्ज कराया। उधर घायल भगवान साह को लेकर परिजनों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी इलाज चल रही है। सूचना मिलने पर पहुंचे होमगार्ड एसोसिएशन के पूर्व सचिव कमल कुमार शर्मा ने बताया होमगार्ड जवान का ट्रेन में छिनतई होना दुर्भाग्य है। उन्होंने बताया आरोपी ने मोबाइल के लिए चलती ट्रेन से धक्का मार दिया। गिरने से उनका सर गंभीर चोट आई और दोनो पेर टूटने की सम्भना है। फिलहाल डॉक्टर इलाज कर रही है। उन्होंने बताया सिर्फ मोबाइल के लिए जवान का जान चल जाती लेकिन ऊपरवाले लाख लाख शुक्र था ट्रेन प्लेटफार्म से निकलते बक्त की घटना के कारण जवान का जान बच गया।












