
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव में गुरुवार की दोपहर अज्ञात वाहन के धक्के से घायल 8 वर्षीय आनंद देवगम के परिजनों ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर बच्चे के इलाज के लिए मरीन ड्राइव को जाम कर दिया. सूचना पाकर डीएसपी हेडक्वार्टर 2 कमल किशोर, कदमा थाना प्रभारी मनोज कुमार और डीसीएलआर मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की. आनंद के परिजन आनंद को बेहतर इलाज के लिए वेल्लोर ले जाने की बात पर अड़े रहे. उनका कहना था कि टी एम एच में आनंद का बेहतर इलाज नहीं हो पा रहा है. उसे वेल्लोर में इलाज के लिए लेकर जायेंगे जिसके लिए प्रशासन उन्हे 30 लाख रुपए मुआवजा राशि दे. उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद जब उन लोगों ने सड़क जाम हटा दिया था उसके बाद प्रशासन से किसी ने भी फोन नही उठाया. इधर बातचीत के दौरान फिलहाल बच्चे के लिए किसी एक पुलिस कर्मी को रखने और कार की पहचान जल्द एस जल्द करने के आश्वासन के बाद जाम हटा. बता दे कि गुरुवार की दोपहर सड़क पार कर रहे आनंद देवगम को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया था. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार में भाजपा का झंडा लगा हुआ था. (नीचे देखे फ़ोटो)






