
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चोरी का आरोपी पुलिस कस्टडी से से हथकड़ी समेत फरार हो गया. इस घटना से आजादनगर पुलिस के होश उड़ गए. पुलिस लगातार उसकी तलाश में लिए छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार भागने वाले कैदी का नाम सिकंदर अंसारी है, वह कदमा का रहने वाला है. पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था. रविवार सुबह वह शौच का बहाना बनाकर निकला. उसे एक सिपाही ने हथकड़ी समेत शौचालय में पहुंचाया. इसी बीच वह पुलिस की आखों के सामने से दीवार कूद कर कपाली की ओर फरार हो गया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






