
देवघर : झारखंड के देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बनाते 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी कुख्यात बाबा परिहस्त के गुर्गे बताए जा रहे हैं. बाबा परिहस्त जेल में बंद है और वहीं से अपना गैंग चलाता है. नगर थाना क्षेत्र के नरसिंग टॉकीज के समीप स्थित बाबा परिहस्त के कार्यालय से सभी को गिरफ्तार किया गया है. (नीचे पूरी खबर देखें और देखें वीडियो)
ये सभी ज़मीन की कालाबाज़ारी, रंगदारी मांगने का कार्य किया करते है. पुलिस ने इनके पास से ज़मीन संबंधित कागजात, 5 लाख रुपये का ब्लैंक चेक, 4 मोटरसायकिल, 37 हज़ार नगद, लेनदेन का हिसाब रखने वाला डायरी जब्त की है. पूरी जानकारी देते हुए एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि ये लोग प्लानिंग के तहत अपने काम को अंजाम दिया करते थे. इनकी गिरफ्तारी से फ़र्ज़ी कागजात के आधार पर ज़मीन की खरीद बिके सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा. फिलहाल पुलिस इनसे गहन पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.














