
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत गोकुलनगर स्थित नाले में मिला शव मानगो डिमना रोड स्थित आस्था साई सिटी निवासी अनिर्बन सोम के होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि परिजनों ने उसके पहनावे से उसे अनिर्बन मानने से इंकार कर रहे है साथ ही अनिर्बन के पास सैमसंग का मोबाइल था जबकि नाले से मिले शव के पास से पुलिस ने रेडमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया है. इसके बावजूद परिजन शक में है. परिजनों के अनुसार अनिर्बन 5 अगस्त से घर से गायब है, वह अभी तक घर नहीं लौटा. आज शव मिलने की जानकारी मिलने पर परिजन भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया. फिलहाल विकास सिंह अनिर्बन का पता लगाने में परिजनों को मदद कर रहे है. विदित हो कि मानगो डिमना रोड स्थित आस्था साई सिटी के रहने वाले अनिर्बन सोम 5 अगस्त से अपने घर से लापता है. उनके पिता टीएमएच में ईलाजरत है. जवाहर नगर रोड नंबर 16 अपने मौसी के घर 5 अगस्त को दोपहर को गया था. उसके बाद इसका कोई पता नहीं चला. परिवार के लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया. विकास सिंह परिवार के सदस्यों के साथ अनिर्बन का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं













