
रांची : झारखंड के रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या पति-पत्नी ने मिलकर कर दी. पुलिस ने पति और पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने सोमवार को उक्त युवक का शव बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पति-पत्नी से पूछताछ कर रही है. 27 अगस्त से रांची के तमाड़ थाना में सोनाहातू तेलवाडीह निवासी सुखलाल सेठ के पुत्र अमृत सेठ गायब हो गया था. 28 ग़गस्त को तमाड़ थाना में अमृत सेठ के भाई गोपी सेठ ने गुमशुदगी का एफआइआर दर्ज कराया था. इसको लेकर दिये गये लिखित आवेदन में यह बताया गया था कि 27 ग़गस्त को अपने दोस्त के साथ अमृत सेठ देवड़ी मंदिर पूजा करने सुबह 10 बजे गया था. 28 अगस्त को सुबह तमाड़ थाना में सनहा दर्ज करवाया. इसके बाद से मामले की जांच शुरू की गयी. मृतक के मित्र अजीत ने बताया कि पूजा के बाद से अमृत बोला कि वह एक दोस्त से मिलकर आ रहा है, लेकिन कई घंटे तक वह नहीं आया और फोन भी बंद हो गया था. उसके बाद उसने अमृत के परिजनों को इसकीसूचना दी. काफी खोजबीन के बाद कुछ मालूम नहीं चल पाया. मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ अजय कुमार ने बतााया कि मृतक और आरोपी युवती दोनों एक ही इलाके के है. अमृत युवती से प्यार रकरता था, लेकिन युवती की शादी कुछ माह पहले तमाड़ के जाहिर टिकर गांव के विकास नामक युवक के साथ हो गयी थी. शादी के बाद भी अमृत युवती से बातचीत करता था. युवती के मना करने पर भी वह नहीं मान रहा था. उसके बाद युवती ने अपने पति विकास कुमार को अमृत के बारे में जानकारी दे दी. उसके ब ाद दोनों ने अमृत को 27 अगस्त को देवड़ी मंदिर मिलने के लिए बुलाया. अमृत देवड़ी मंदिर में पूजा करने के बाद युवती को फोन किया, उसके बाद युवती ने उसको बबुलाया. युवती देवड़ी मंदिर के पीछे झड़गांव के जंगल इलाके में उसको लेकर गयी. वहां उसका पति विकास पहलेसे बैठा हुआ था. जैसे ही अमृत जंगल में गया, वैसे ही विकास ने धारदार हथियार से पीछे से गर्दन पर वार कर दिया, जिससे अमृत वहीं ढेर हो गया. उसके बाद बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंक दिया. फिर दोनों पति और पत्नी घर आ गये. फिर दूसरे दिन विकास ने शव को जंगल में ही गाड़ दिया. एसडीपीओ अजय कुमार ने दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.





