
जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस की परीक्षा होने वाली है. इस परीक्षा को लेकर हजारों लोगों ने अपना आवेदन जमा कर दिया है. हजारों लोगों की संख्या को देखते हुए टाटा स्टील ने परीक्षा की नयी पद्धति को लागू किया है. इसके लिए एक एजेंसी के साथ समझौता कर कंपनी इस परीक्षा को आयोजित कर रही है, जो कमोवेश आइआइटी-जेइइ की तर्ज पर होगा. इसके तहत आवेदकों को इ-मेल आइडी पर एक डेमो टेस्ट लिंक भेजा जा रहा है. 31 अगस्त को सबको लगभग भेज दिया जायेगा. डेमो लिंक के जरिये आवेदक अपना टेस्ट देने की सारी प्रक्रिया को जान सकेंगे. परीक्षण की ऑनलाइन प्रक्रिया से सबको अवगत करा दिया जायेगा, जो 31 अगस्त को होगी. उम्मीदवारों को यह सलाह दी गयी है कि वे प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें, डेमो टेस्ट लें, जिससे उनको अंतिम परीक्षा को सुचारु रुप से लेने में मदद मिलेगी. डेमो टेस्ट का लिंक 6 दिनों तक खुला रहेगा, जिसके जरिये लोग प्रैक्टिस कर सकते है. डेमो टेस्ट देने के लिए आवेदक इस विंडो के दौरान किसी भी समय लॉग इन क सकते हैं. टाटा स्टील की ऑनलाइन परीक्षा 10 सितंबर को होगी. उम्मीद अपने घर या किसी भी स्थान से लैपटॉप, डेस्कटॉप कैमरा या वेबकैम सक्षम या स्मार्ट फोन पर ऑटो प्रॉक्टर्ड परीक्षा दे सकेंगे. मुख्य परीक्षा 10 सितंबर को होगी, जिसके तीन दिन पहले इ-मेल के जरिये सबको लिंक भेज दिया जायेगा. अगर फिर भी आवेदकों को कुछ समझ नहीं आत है तो वे लोग 9031093050 या 0657-6644232 पर संपर्क कर सकते है या इमेल आइडी snti.recruit@tatasteel.com पर संपर्क कर सकते है. अभी जो परीक्षा ली जायेगी, वह हाइटेक होगी, जिसमें आप नकल नहीं कर सकेंगे. एक एरिया, जहां आप परीक्षा दे रहे है, वहां आप दूसरा मोबाइल तक लेकर बैठ नहीं सकते है और आपकी पूरी तस्वीर वह सॉफ्टवेयर खींच सकता है. इसके अलावा पूरे देश और दुनिया में यह कदाचार मुक्त ऑनलाइन परीक्षा संपादित कराने वाला सॉफ्टवेयर है.




