
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास किया. हालांकि इस घटना के बाद महिला मदद के लिए चिल्लाई तो स्थानीय लोगों ने मोबाइल छीनने वाले दो युवकों में से एक को पकड़ लिए दूसरा युवक भागने में सफल रहा. इधर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई को और पुलिस ने हवाले कर दिया. पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है. बता दे कि बीते दिनों बाइक सवार तीन युवकों द्वारा छिनतई की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा था. इस मामले में भी पुलिस ने कुछ बदमाशों को जेल भेजा था. बावजूद इसके इलाके में एक बार फिर से छिनतई की घटना हो रही है.




