
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित विग इंग्लिश स्कूल के आवासीय परिसर के वार्डन हेमंतो बारिक द्वारा हॉस्टल के ही 14 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता के बयान पर गोविंदपुर थाने में शिकायत की गई. शिकायत पर त्वरित करते हुए वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता चाईबासा की रहने वाली है और स्कूल के आवासीय परिसर में रहकर पढ़ाई करती है. वहीं वार्डन हेमंत बारीक ओड़िशा का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की है. शनिवार को वार्डन ने पीड़िता को अपने पास बुलाया और उसके साथ छेड़खानी की. पीड़िता ने अपने परजनो को मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजन शहर पहुंचे और थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. इस मामले में प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है.












