
जमशेदपुर : नशा शहर के लोगों पर इस कदर हावी हो रहा है की इसका सेवन नही कर पाने से लोग आत्महत्या तक कर ले रहे है. ताजा मामला सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती का है जहां 45 वर्षीय शेरू मुखी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार सुबह उसका शव फंदे से लटकता पाया गया. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शेरू ने अपनी पत्नी के दुपट्टे के सहारे खुद को फांसी लगा ली थी. पत्नी घर घर काम कर परिवार चलाती है. पत्नी के अनुसार शेरू नशे का आदि है, वह अक्सर नशा करने के लिए पैसे की मांग किया करता था. नशा नही कर पाने पर वह खुद को नुकसान पहुंचाया था. इसके पूर्व भी वह तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्व में कई लोग नशे को लेकर कर चुके है आत्महत्या
यह पहली बार नहीं है जब किसी ने नशे का सेवन नही होने से परेशान होने पर आत्महत्या की है. मंगलवार की सुबह ही परसुडीह थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. वहीं शहर में कई बार इस तरह के मामले सामने आते रहे है.





