
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित एक गोल्ड लोन देने वाले बैंक से ढाई लाख का लोन लेकर जा रही महिला से बैग छीनने का मामला प्रकाश में आया है. मनीफिट निवासी संध्या देवी अपने पति संजय कुमार के साथ बाइक से लोन लेकर अपने घर जा रही थी. गोलमुरी स्थित डीवीसी मोड़ के पास पीछे से एक स्कूटी सवार दो अपराधी तेजी से आए और संध्या के पास से रुपयों से भरा बैग छीन ले गए. घटना के बाद संध्या मदद के लिए चिल्लाई पर तब तक अपराधी आंखों से ओझल हो गए. संध्या ने गोलमुरी थाना को इसकी सूचना दी. संध्या ने पुलिस को बताया कि उनके पति संजय बाई सिक्स कर्मी है. दोनो जुगसलाई से बिजनेस के लिए ढाई लाख का गोल्ड लोन लेकर घर जा रहे थे तभी डीवीसी मोड़ के पास अपराधियों ने बैग छीन लिया. शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.





