
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित दोमुहानी नदी घाट पर नहाने और छठ पर्व का जल लेने गए परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया. यह परिवार बारीगोड़ा फाटक के पास से छठ का जल लेने गए थे. बारीगोड़ा निवासी आनंदी साव जल लेने के लिए अपनी पत्नी के अलावा दो बेटी और तीन बेटे के साथ गए थे. जल भरने के दौरान ही आनंदी साव नहाने लगे और वे गहरे पानी मे चले गए. इस बीच वे डूबने लगे तो मछुआरों ने उनको बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नही मिल पाई. तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

उनके शव को नदी के उस पार ही रख दिया गया. इसके बाद परिजनों ने शव को ले गए. परिवार का नदी तट पर रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. पत्नी चीत्कार मारकर रो रही थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि परिवार का छठ को लेकर इस साल मन्नत था जिस कारण नदी से जल लेकर श्रद्धाभाव के साथ पर्व मनाने की कोशिश कर रहे थे कि अचानक से यह हादसा हो गया. परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है. सारे लोग सदमा में है. बारीगोड़ा इलाके में मृतक द्वारा हार्डवेयर का दुकान संचालित किया जाता है. दो बेटी और तीन बेटे का बड़ा परिवार है. पत्नी अपने आपको कोस रही थी कि आखिर उसने क्या पाप किया कि उसके साथ ऐसा हादसा हुआ. काफी मुश्किलों से किसी तरह पत्नी को वापस घर ले जाया जा सका.





