
जमशेदपुर : जमशेदपुर की मानगो पुलिस ने रोड नंबर चार में छापेमारी कर देसी कट्टा और दो कारतूस के साथ दो युवकों को पकड़ा है. पकड़ाए युवकों में जवाहरनगर रोड नंबर 13 निवासी शाहनवाज अंसारी और और चर्च के पास ही रहने वाला सूरज कुमार उर्फ बिट्टू शामिल है. दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चर्च के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है.।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पाया की कुछ लोग जुआ खेल रहे है. पुलिस को देख वहां अफरा तफरी मच गई. पुलिस के हाथ शाहनवाज और बिट्टू लग गए. दोनो की तलाशी लेने पर शाहनवाज के पास एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया जिसे उसने अपने कमर में खोसा हुआ था. इसके अलावा पुलिस ने दो मोबाइल और ताश की पत्ती भी बरामद की है. पुलिस ने दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.












