
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेलवे कॉलोनी मुखी बस्ती की रहने वाली पुष्पा मुखी की बेटी के साथ पड़ोस के ही दो लड़कों ने छेड़खानी की. इसकी जानकारी पुष्पा की बेटी ने अपनी मां को दी. उसके बाद उसके माता-पिता जब आरोपी के घर पहुंचे और लड़के के पिता को छेड़खानी की जानकारी दी. पुष्पा ने बताया है कि इस पर पूरे परिवार ने मिल कर उसकी बेटी बेटा और उसे मारकर घायल कर दिया. इतना ही नहीं कपड़ा फार दिया. हालांकि इस मामले में जब पूरा परिवार थाना पहुंचा तो थाने ने कोई कार्रवाई नहीं की. तब थक हार कर यह पूरा परिवार एसपी के यहां पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई है. उधर एसपी ने थाना प्रभारी को अविलंब इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. बताया जाता है कि जिस लड़के पर छेड़खानी का आरोप लगा है, इससे पहले भी मोहल्ला में छेड़खानी कर चुका है. बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. भुक्तभोगी का मानना है कि अगर पहले कार्रवाई हो गई होती तो आज यह नौबत नहीं आती. वहीं मुखी परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है.






