
रांची : झारखंड की राजधानी रांची में ही दूसरी घटना सुखदेव नगर थना क्षेत्र के मधुकम में घटी जहां चाचा-भतीजे का शव बंद कमरे से निकाला गया. जानकारी के मुताबिक 80 वर्षीय भोला चौधरी और उसका 19 वर्षीय भतीजा अंकित चौधरी रात करीब 10.30 बजे खाना खाने के बाद दोनों एक ही कमरे में सोने चले गये. गुरुवार की सुबह देर तक सोकर नहीं उठने पर घरवालों को चिंता हुई तब उन्हें जगाने के लिए आवाज दी गयी लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला उसके बाद परिजन आस पास के लोगों को जानकारी दी, पड़ोस कें लोगों के आने के बाद दरवाजा तोड़ा गया तो लोगों ने देखा की एक ही बेड पर चाचा भतीजे का शव पड़ा हुआ था लोगों ने यह थी देखा की अंकित चौधरी को रात में उलटी भी हुआ था जिसका छिंटा दीवार पर और उसके चेहरे पर
पड़ा हुआ था. बाद में मामले की जानकारी पर सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी भी सदलबल मौके पर पहुंची और जायजा लिया. चाचा-भतीजा की मौत मामले में लोगों के बीच अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा. कुछ ने कहा जहर खाने से हुई मौत तो किसी ने कहा कमरे में जहरीले गैस के कारण चाचा-भतीजे की जान चली गयी. मालूम हो कि मृतक भोलानाथ चौधरी गंगा नगर स्थित टिशू पेपर फैक्ट्री में काम करता था. खबर लिखे जाने तक पुलिस दोनों की मौत के कारणों की तफ्तीश में जुटी हुई थी.





