
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पावन कटरा स्थित त्रिकुटा पहाड़ पर स्थित माता वैष्णो देवी के मंदिर में आधी रात करीब 2.45 बजे भगदड़ मच गयी, जिससे 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी. बताया जाता है कि नये साल के स्वागत के दौरान लोगों की भारी भीड़ माता वैष्णो देवी मंदिर में लगी थी. इस भीड़ को देखते हुए व्यवस्था की गयी थी, लेकिन अचानक से माता वैष्णो देवी के गर्भगृह से कुछ दूरी पर ही रात करीब 2.45 बजे अचानक से भगदड़ हो गयी, जिससे 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गये है. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. घटना के समय गर्भगृह में झारखंड के जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के राजू सिंह, नवनीत तिवारी और बृजेश पांडेय भी है, जो सकुशल है और भगदड़ से बचकर वे लोग किसी तरह बाहर निकल सके है. राजू सिंह ने बताया कि वे लोग रात को ही चले गये थे और सुबह की आरती में उन लोगों को शामिल होना था. वे लोग लाइन में लगे थे कि गर्भगृह के बाहर अचानक यह हादसा हो गया. राजू सिंह ने बताया कि वे लोग किसी तरह बाहर निकल पाये और नये रास्ते से वापस अपने होटल में आ पाये है. बताया जाता है कि गेट नंबर 3 के पास यह बड़ा हादसा हुआ. यहां काफी अधिक भीड़ थी. अचानक से लाइन में लगने को लेकर आपस में लोगों की कहा सुनी हो गयी, जिसके बाद लोगों में ठेला-ठेली होने लगा, जिसके बाद भगदड़ मच गयी और सारे लोग वहां इधर-उधर भागने लगे. भागने के दौरान ही बड़ा हादसा हो गया. वैसे इस मामले की जांच सीसीटीवी से की जा रही है कि आखिर कैसे यह हादसा हुआ. फइलहाल, अर्धकुंवारी, बाणगंगा से यात्रा को रोक दिया गया है. दर्शन को ही रोक दिया गया है. बताया जाता है कि नये साल के वक्त 80 हजार लोग वहां दर्शन के लिए पहुंच गये थे, जिस कारण भीड़ अनियंत्रित हो चुकी थी. (नीचे देखे मरने वालों की पहचान और हेल्पलाइन नंबर)

मरने वालों में 8 लोगों की हुई पहचान
मरने वालों की पहचान की जा रही है. मरने वालों में 8 लोगों की पहचान हुई है, जिसमें एक 25 वर्षीय जम्मू कश्मीर के राजौरी नौशेरा के रहने वाले धीरज कुमार, उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के रहने वाले विक्रम सिंह की 35 वर्षीय पत्नी श्वेता सिंह, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले धर्मवीर सिंह, सहारनपुर के ही वहीरपार सिंह के पुत्र विनित कुमार, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले सत्यप्रकाश सिंह के बेटे डॉ अर्जुन प्रताप सिंह, दिल्ली के बदरपुर निवासी महेश चंद्र नके पुत्र 24 वर्षीय विनय कुमार, दिल्ली बदरपुर के रहने वाले नरेंद्र पांडेय के पुत्र सोनू पांडेय, हरियाणा झांझर के रहने वाले सुरेंद्र बीरी की पत्नी ममता देवी के रुप में हुई है. मरने वालों में चार लोग उत्तर प्रदेश, दो दिल्ली, एक हरियाणा और एक जम्मू कश्मीर के रहने वाले है. (नीचे देखे पीएम मोदी ने क्या कहा और हेल्पलाइन नंबर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई ने दुख जताया, 2-2 लाख केंद्र और राज्य सरकार 10 लाख मुआवजा देगा
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह दुखद घटना है. उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह को हालात का जायजा लेने के लिए रवाना कर दिया है. दूसरी ओर, उपराज्यपाल ने राज्य की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा और घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. पूरे मामले की जांच के आदेश दिये गये है.
यह है हेल्पलाइन, जिस पर आप मदद ले सकते है
इस घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिसके नंबर माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नंबर 01991-234804 या 01991-234053 पर संपर्क किया जा सकता है. पुलिस कंट्रोल रुम कटरा के हेल्पलाइन नंबर 01991232010 या 9419145182 और डीसी कार्यालय रियासी कंट्रोल रुम का भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिसके नंबर है 01991245763 या 9419839557 पर संपर्क किया जा सकता है. पीसीआर रियासी के हेल्पलाइन नंबर 0199145076 या 9622856295 पर भी लोग संपर्क कर अपने परिजनों का हाल-चाल जान सकते है.





