
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के जामडोल गांव निवासी मादल चन्द्र सिंह के घर में बीती रात अज्ञात लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर अलमीरा में रखे नगद 40 हजार रुपए और सोना-चांदी के गहने और कांस्य के बर्तन की चोरी कर ली है। इस संबंध में परिवार के लोगों ने चाकुलिया थाना में दूरभाष पर चोरी की सूचना दी है। मादल चन्द्र सिंह के भाई बादल सिंह ने बताया कि घर में उनके भाई की पत्नी सोई हुई थी। रात में अज्ञात लोग घर का दरवाजा तोड़कर घुस गये और अलमीरा तोड़कर नगद 40 हजार रुपए, सोने की कान की बाली, अंगूठी और कांस्य के बर्तन चुरा ले गये। उन्होंने बताया कि उनके भाई के नाम पीएम आवास स्वीकृत हुआ है। आवास निर्माण के लिए उसने सरकार द्वारा दी गई पहली किस्त 40 हजार रुपए उठाकर घर निर्माण करने के लिए रखा था, जिसे अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली है। भाई की पत्नी के द्वारा शोर मचाने के पश्चात घर में घुसे लोग वहां से भाग निकले। बादल सिंह ने बताया कि सुबह में घर से कुछ दूरी पर लोगों को एक लोहे की छेनी और टर्च मिला है।












