इलाज कराने शहर से बाहर गए परिवार के घर पर चोरों ने किया हाथ साफ, लाखों के गहने समेत नकद की कर लो चोरी
जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एनएच33 स्थित परमेश्वर कॉलोनी निवासी सुनील कुमार राय के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ लाखों रुपए के गहनों की चोरी कर ली. घटना के समय सुनील अपनी पत्नी ममता राय का इलाज कराने शहर से बाहर रांची गए थे. पड़ोसियों से उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली. सूचना पाकर मंगलवार को वे शहर वापस पहुंचे और मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. सुनील नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद से सेवानिवृत हुए है. उन्होंने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि 15 दिनों पहले पत्नी को इलाज के लिए रांची लेकर गए थे. पड़ोसियों ने उन्हे फोन पर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. मंगलवार को जब वे वापस आए तो पाया कि घर में रखे 9 लाख रुपए के गहने समेत रिटायरमेंट के 3.5 लाख रुपयों की चोरी हो गई है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गोलमुरी में मोबाइल की चोरी
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी ए ब्लॉक की रहने वाली झिंगी कुमारी के घर से चोरों ने मोबाइल की चोरी कर ली. बताया जाता है कि वह घर का दरवाजा खोलकर चली गयी थी, जिस कारण उसके घर में चोरों ने चोरी कर ली थी. घर का मेन दरवाजा से दो मोबाइल चोरों ने चुरा लिया. इस मसले को लेकर गोलमुरी थाना में एक एफआइआर दायर किया गया है.
बागबेड़ा के राधाकृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण की चांदी का मुकुट की चोरी
बागबेड़ा थानांतर्गत सोमाय झोपड़ी जोगी मैदान के पास राधाकृष्ण मंदिर से 31 जनवरी की देर रात चोरों ने भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट की चोरी कर ली. इस मसले को लेकर बागबेड़ा थाना में पुजारी प्रदीप कुमार मिश्रा के बयान पर एफआइआर दायर किया गया है. बताया जाता है कि मंदिर का ताला टूटा भी नहीं है और ना ही मंदिर के भीतर के सामान को क्षतिग्रस्त किया गया है, लेकिन मुकुट की चोरी कर ली गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

जेमको में सड़क हादसा, दो घायल
टेल्को थाना क्षेत्र के जेमको चौक के पास स्कार्पियो ने दो मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया. इसमें गोविंदपुर का एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि एक और व्यक्ति घायल हो गया. गोविंदपुर के उक्त व्यक्ति का हाथ टूट गया है. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है.







